Jamshedpur News: झामुमो बर्मामाइंस समिति ने एसआईआर पर किया मंथन
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में शुक्रवार को झामुमो की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विशेष बैठक हुई। अध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, महाबीर मुर्मू और शैलेंद्र महतो मुख्य प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। नेताओं ने सभी 24 बूथों के बूथ लेवल एजेंटों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। यदि किसी कारणवश किसी का नाम छूट गया है, तो उसे सही जानकारी देकर पुनः जुड़वाने में मदद करें। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राजू मुखी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.