जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में कदमा स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में हुई। बैठक में अगस्त माह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में तय हुआ कि 4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर जिलेभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा होगी, जबकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पंचायत और प्रखंड स्तर पर मनाई जाएगी।बैठक को विधायक सविता महतो, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, सोमेश चंद...