Jamshedpur News: झामुमो ने गिनाई अबुआ सरकार की दो साल की उपलब्धियां
जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- Jamshedpur News: झामुमो की अगवाई एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने शनिवार को साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में सादगी के साथ केक काटकर खुशियां मनाईं। इस वर्ष पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के निधन के कारण आयोजन को अत्यंत सादगीपूर्ण रखा गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने दो वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले छात्रवृत्ति योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत अन्य योजनाओं का उल्लेख किया।साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य का लगभग 136 हजार करोड़ रुपये बकाया रखने पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। अंत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.