Jamshedpur News: झाड़ग्राम में डिवाइडर से टकराई कार, जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टर की मौत
जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के पास गुरुवार देर रात 1.45 बजे जमशेदपुर के कारोबारियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ट्रांसपोर्टर मनीष अग्रवाल (42) की मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। घायलों में जुगसलाई निवासी बासु अग्रवाल, विनीत सोनकर उर्फ बीरू और सचिन शामिल हैं। मनीष अग्रवाल का गोलमुरी में हावड़ा ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वे आदित्यपुर के रहने वाले थे। बुधवार को मनीष अपने साथियों के साथ बासु अग्रवाल की कार से कोलकाता गए थे। सभी वहां से काम निपटाकर देर रात जमशेदपुर लौट रहे थे। इस दौरान झाड़ग्राम के पास उनकी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.