जमशेदपुर, अक्टूबर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में संताल संस्कृति, परंपरा और लोकनृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बेलपहाड़ी ब्लॉक के सिलदा और औरगोंडा क्षेत्र के समीप आयोजित होने वाला ऐतिहासिक पाटाबिंधा मेला आज से 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय लोक उत्सव में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के विभिन्न राज्यों से दो से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह मेला संताल समाज के महाजुटान का बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां सरहद की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और संस्कृति के रंग देखने को मिलते हैं।पाटाबिंधा मेले की शुरुआत देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। 22 अक्टूबर को 'सरदी माहा' का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय लोक उत्सव का समापन होगा। मेले में संत...