जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में साकची गोलचक्कर के पास प्रदर्शन किया गया। भाकपा-माले कोल्हान प्रमंडल इकाई के प्रदर्शन का नेतृत्व संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और संविधान पर हमला बंद करने तथा मताधिकार की रक्षा करने की मांग की। नुक्कड़ सभा में ओम प्रकाश सिंह ने चुनाव आयोग पर भाजपा सरकार के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के तहत लोगों को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सीईसी के खिलाफ शहर में माले का प्रदर्शन प्रदर्शन में धमारी पासवान, सर्वजीत पास...