जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला द्वारा आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल चयन ट्रायल 2026 का समापन 21 जुलाई को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। 20 सीआईएससीई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया।अंडर-14 बालिका में चर्च स्कूल प्रथम, लिटिल फ्लावर स्कूल द्वितीय व केपीएस कदमा तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका में केरला समाजम मॉडल स्कूल प्रथम, लोयोला स्कूल द्वितीय व केपीएस गम्हरिया तृतीय रहा। अंडर-19 बालिका में चर्च स्कूल प्रथम, तारापोर स्कूल द्वितीय व कार्मेल जूनियर कॉलेज तृतीय रहा। अंडर-14 बालक में केरला समाजम प्रथम, गुलमोहर हाई स्कूल द्वितीय व रामकृष्ण मिशन विद्यालय तृतीय रहा। मुख्य अतिथि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अनुशासन, समर्पण व निरंतर प्रयास को...