जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जेआरडी बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर में जेगा इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ, जिसकी मेजबानी जुस्को स्कूल साउथ पार्क द्वारा की जा रही है। प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 415 युवा बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और स्कूली छात्रों की नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। समारोह में टाटा स्टील लिमिटेड के चीफ स्पोर्ट्स और जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मुकुल चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जेएम फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर जिजू थॉमस ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। इसके अलावा जुस्को स्कूल साउथ पार्क की प्राचार्या एवं जेगा की सचिव मिली सिन्हा और जेगा के प्रमोटर फिरोज खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने छात्रों ...