जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जेआरडी टाटा बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर में तीन दिवसीय जोग्गा इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन जुस्को स्कूल साउथ पार्क द्वारा किया गया था, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह के मुख्य अतिथि जेम फाउंडेशन के प्रशासक फ्रांसिस जोसेफ रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलती है तथा हार से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम नहीं होना बल्कि मजबूत होकर वापसी करने का अवसर मिलना चाहिए। जोग्गा के उपाध्यक्ष एवं प्रमोटर फिरोज खान ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जुस्को स्क...