Jamshedpur News: जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा और उजमा को रजत पदक
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।दुमका में आयोजित नौवीं राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कक्षा नौ के छात्र जैद जमाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कक्षा आठ की छात्राएं अलीश्बा हबीब और उजमा खातून ने रजत पदक हासिल किया।प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले की बालक टीम चैंपियन बनी, जबकि बालिका टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. निधि श्रीवास्तव ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने वाली कोच कृति नाथ के प्रयासों की भी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.