Jamshedpur News: जेल से जमानत पर छूटे युवक को पुलिस ने दूसरे दिन फिर भेजा जेल
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरी शंकर रोड निवासी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की को जेल से जमानत पर छूटने के अगले दिन पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मामले को लेकर परिजनों ने सिटी एसपी से मुलाकात कर इसे गलत बताया और लिखित शिकायत की है। आरोपी के पिता मुजाहिद हुसैन ने बताया कि उनके बेटे को पुलिस ने पहले आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा था। जेल में रहने के दौरान वह शुक्रवार रात आठ बजे जमानत पर बाहर आया। रात में थाना से फोन आया और बेटे को थाना बुलाया गया। वह रात को थाना गया तो उसे वहां बिठा लिया गया और कहा गया कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। सुबह पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछने पर बताया गया कि जाहिद को पुराने मामले में जेल भेजा जा रहा है। मुजाहिद हुसैन ने कहा कि अगर बेटे पर पहले से मामले दर्ज थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.