Jamshedpur News: जेटीईटी के कारण कल बंद रहेगा इग्नू अध्ययन केंद्र
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित इग्नू के अध्ययन केंद्र का कार्यालय 1 नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के चलते बंद रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार रवानी ने बताया कि रविवार को कार्यालय बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे सोमवार, 2 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से खोला जाएगा। इस विशेष कार्यदिवस पर सभी शिक्षार्थी अपने अध्ययन केंद्र से जुड़े जरूरी कार्यों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे इस बदलाव का ध्यान रखते हुए अपने कार्यों का निष्पादन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.