जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर अंडर-14 ओपन ट्रायल्स 2026-27 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं डिजिटल दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया 24 से 26 तथा 28 सितंबर 2026 तक सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक जेएससीए कार्यालय, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। 1 सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच जन्मे खिलाड़ी अंडर-14 बालक वर्ग के लिए पात्र होंगे। खिलाड़ियों को मूल दस्तावेज डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड (2023-24, 2024-25, 2025-26), पीवीसी आधार कार्ड, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, माता-पिता का वोटर आईडी व आधार साथ लाना होगा। सभी दस्तावेज की स्पष्ट डिजिटल कॉपी पेन ड्राइव में जमा करना अनिवार्य है। व्हाट्सएप, ईमेल या किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। किसी भी विसंगति या...