जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी की रिजर्व और यूथ टीमें मंगलवार को जेएसए फुटबॉल लीग में अपने-अपने मैच खेलेंगी। प्रीमियर डिवीजन में जेएफसी रिजर्व्स का मुकाबला आंध्र स्पोर्टिंग यूनियन से होगा। रिजर्व्स ने अपने पिछले मैच में टाटा स्टील को 3-1 से हराया था और अब लगातार दूसरी जीत के साथ लीग में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं जेएफसी यूथ ए डिवीजन में काटिन फुटबॉल क्लब के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यूथ टीम ने पिछले मैच में झारखंड बयार के खिलाफ दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए शानदार संघर्ष किया और 1-1 से ड्रॉ हासिल किया। दोनों टीमें अपनी सकारात्मक लय को बरकरार रखते हुए अगले दौर में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...