Jamshedpur News: जेएचआरसी की जिला पुलिस मुख्यालयों में मानवाधिकार दिवस मनाने की मांग
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: झारखंड के सभी जिला पुलिस मुख्यालयों में 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाए। इस मांग को लेकर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।मिश्रा ने कहा कि पुलिस पर अक्सर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते हैं। ऐसे में मानवाधिकार दिवस पर पुलिस विभाग की ओर से पहल करने से आम लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों में मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के एसएसपी और कोल्हान डीआईजी को भी पत्र भेजा गया है।रविवार यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आपदा प्रबंधन में ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.