जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: बेल्डीह क्लब में जेईएम फाउंडेशन स्कूल्स एंड कॉलेज द्वारा अपने 18वें स्थापना वर्ष पर जेईएम उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जुस्को स्कूल साउथ पार्क, जुस्को स्कूल कदमा, काशीडीह हाई स्कूल और केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की सफलता का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जेईएम बैंड की धुनों और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक एवं जेईएम फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध ट्रस्टी रुचि नरेंद्रन, प्रशासक एएफ मदोन और फ्रांसिस जोसेफ सहित विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। रुचि नरेंद्रन ने स्वागत करते हुए स्कूलों के प्रदर्शन की सराहना की और पाठ्यक्रम में एआई तथा रोबोटिक्स शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संस्थान का मुख्य लक्ष्य...