Jamshedpur News: जेआरडी में छठी राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को छठी झारखंड राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 30 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में एथलेटिक्स, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उम्र खेल में कभी बाधा नहीं बनती। अनुभव और समर्पण खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। मास्टर्स एथलेटिक्स जैसे आयोजन यह संदेश देते हैं कि खेल और फिटनेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.