Jamshedpur News: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 सितंबर से टेबल टेनिस का महाकुंभ
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेकंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक होगा। उद्घाटन 4 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे जुस्को के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण 6 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे होगा। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के शीर्ष व उभरते खिलाड़ी खिताब और रैंकिंग अंकों के लिए खेलेंगे। आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया गया है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जमशेदपुर में तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.