जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर इस सप्ताह वार्ता होगी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी के सीएचआरओ देवी प्रसाद पंथाला शहर से बाहर थे। वे शहर लौट चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जुस्कोकर्मियों का वेज रिवीजन समझौता 1 जनवरी 2025 से लंबित है। वेज रिवीजन को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच अबतक दो दौर की वार्ता हो चुकी है जिसमें किसी नतीजे पर दोनों पक्ष नहीं पहुंच पाये। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष लगातार वार्ता जारी रखने पर सहमत हैं, ताकि अगले माह तक वेज रिवीजन समझौता पर मुहर लगाई जा सके। यहां भी एमजीबी 10 प्रतिशत को लेकर यूनियन को मशक्कत करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...