Jamshedpur News: जुबिली पार्क के पास युवक-युवती में विवाद, ब्लैकमेलिंग का आरोप
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के समीप बुधवार को युवक और युवती के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। दोनों के बीच बहस होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जुगसलाई निवासी युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। इसके बाद मोबाइल में मौजूद सामग्री के आधार पर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती के अनुसार, वह काफी समय से युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार को जुबिली पार्क के पास युवक दिखाई दिया तो उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मोबाइल चोरी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.