Jamshedpur News: जुबली पार्क में 24 से बदलेगी लेजर शो की टाइमिंग
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के जुबली पार्क में आयोजित होने वाले लेजर शो की समय-सारिणी में ठंड के मौसम को देखते हुए बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी 24 अक्तूबर से लागू होगी। इसके तहत अब रोज दो शो आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में लेजर शो देखने की योजना बना रहे शहरवासियों और अन्य आगंतुकों को नए समय का ध्यान रखना होगा।नई व्यवस्था के अनुसार, पहला शो शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरा शो शाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों शो के बीच आधे घंटे का अंतर रहेगा। मौसम में बदलाव और ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। जुबली पार्क शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है, जहां लेजर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.