Jamshedpur News: जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड का नया वार्ड शुरू
जमशेदपुर, नवम्बर 20 -- Jamshedpur News: जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड के नए वार्ड का उद्घाटन बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया। इस दौरान ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का निरीक्षण कर दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की आबादी को ध्यान में रखकर जनरल वार्ड बनाया गया है, ताकि मरीजों को सभी तरह की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। सामान्य परेशानी में मरीजों और उनके परिजनों को सदर अस्पताल का चक्कर न लगाना पड़े।
वार्ड और हेल्थ यूनिट में उपलब्ध सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया ने बताया कि महिला व पुरुष वार्ड में 5-5 बेड की सुविधा है। इससे मरीजों को रखकर जांच और इलाज में सहूलियत होगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.