Jamshedpur News: जुगसलाई शिव घाट रोड निवासियों ने शराब दुकान खोलने के खिलाफ किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: जुगसलाई शिव घाट विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास के लोगों ने आज डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है की बस्ती के बीच में शराब दुकान खोली गई है जिससे वहां का माहौल खराब होने का खतरा है। उनका यह भी दावा है कि उक्त शराब दुकान से मात्र 50 से 100 मीटर दूरी पर एक स्कूल, एक मंदिर और कोचिंग संस्थान है। ऐसे में वहां शराब दुकान खोलना कतई उचित नहीं है। उन्होंने इसके संबंध में एसएसपी, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी और सहायक उत्पाद आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा है। बस्ती वासियों के संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन पर 90 लोगों ने दस्तखत किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.