Jamshedpur News: जुगसलाई में 8 लाख का गांजा जब्त, आरा का तस्कर गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: जुगसलाई पुलिस ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए 17.274 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी गांजा को सूटकेस और बैग में छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक एप्पल आईफोन भी बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष यादव (22) के रूप में हुई है। वह भोजपुर, बिहार के आरा थाना क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर घोड़ा चौक के पास संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद काले रंग के सूटकेस और फिरोजी रंग के बैग की जांच की गई। दोनों में भूरे रंग के प्लास्टिक में लपेटकर गांजा के पैकेट रखे हुए थे। पुलिस ने सूटकेस से गांजा के 14 पैकेट और फिरोजी रंग के बैग से तीन पैकेट बरामद किए। कुल 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.