Jamshedpur News: जुगसलाई में 'एक पौधा मां के नाम' लगाकर दी गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद की पहल से क्षेत्र के नागरिकों ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 'एक पौधा मां के नाम' लगाकर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व स्थानीय लोगों एवं निर्वाचित सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय में दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर परिषद पार्क में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रवीण सेठी, राहत हुसैन, शिल्पा तापड़िया, सुरेंद्र कौर रैकी, नगर मिशन प्रबंधक ग्लेनिश मिंज, पुष्पा तिर्की एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उपायुक्त और मेयर ने गांधी मैदान में जयंती पर दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.