जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभुत सुविधा की दयनीय स्थिति से असंतुष्ट 22 में 16 पार्षदों ने सोमवार को बैठक की। पार्षदों ने निर्णय लिया कि जुगसलाई नगर परिषद के क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव समेत सड़कों, नालियों की सफाई ब्लीचिंग छिड़काव, मच्छर का प्रकोप रोकने को एंटी लार्वा का छिड़काव व नियमित फॉगिंग हो। दूसरी ओर, जुगसलाई जलापूर्ति योजना को नगर परिषद ही संचालित कर पेयजल की गुणवत्ता में सुधार हो। पाइपलाइन की खराबी जल्द दूर करे। स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट पर्याप्त संख्या में लगाने पर भी जोर दिया। पार्षदों ने बताया कि पिछले कई दिनों से डोर टू डोर कचरा उठाव बंद होते रहता है। सफाई को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से कई बार शिकायत करने पर भी सुधार नहीं हुआ, जिससे ...