जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में विश्व शांति दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजविद्या केंद्र डीबी रोड और जुगसलाई के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में संध्या 4 से 6 बजे तक विश्व शांति दूत डॉ. प्रेम रावत के वीडियो प्रवचनों का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि जिस शांति और आनंद की तलाश इंसान बाहर कर रहा है, वह असल में उसके भीतर ही मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी चीज को केवल मान लेने और उसे वास्तव में जान लेने में जमीन-आसमान का फर्क है। जिस दिन मनुष्य अपने भीतर के भगवान को जान लेगा, संसार से सारी लड़ाइयां स्वतः समाप्त हो जाएंगी।कार्यक्रम के अंत में मानवता की भलाई के लिए डॉ. रावत द्वारा चलाए जा रहे कार्यों पर आधारित वीडियो दिखाए गए, जिन्...