Jamshedpur News: जुगसलाई में मंदिर के सामने शराब दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन, बंद कराने की मांग
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: जुगसलाई क्षेत्र में मंदिर के ठीक सामने शराब की दुकान खोलने के विरोध में शनिवार को लोगों और जमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष आजाद गिरी के नेतृत्व में हुए धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शराब की दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धार्मिक स्थल के सामने शराब की दुकान संचालित होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका आरोप था कि मंदिर में पूजा के लिए आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को असुविधा होती है तथा क्षेत्र का सामाजिक और धार्मिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुकान को अन्य स्थान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.