Jamshedpur News: जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग का आरोप, दो युवक बाल-बाल बचे
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला में मंगलवार रात बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग की सूचना से अफरातफरी मच गई। घटना में बागबेड़ा रिवर व्यू कॉलोनी निवासी शुभम ठाकुर और सफीगंज निवासी उज्ज्वल ठाकुर बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से गोली का कोई खोखा नहीं मिला है और फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल ठाकुर गद्दी मोहल्ला में अपने एक दोस्त के साथ खड़े होकर भुजा खा रहा था। इस दौरान शुभम ठाकुर बाइक से वहां पहुंचा। उज्ज्वल को देखकर शुभम ने बाइक रोकी और उससे बातचीत करने लगा। इस दौरान बगल से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक शुभम की बाइक से टकरा गई। बाइक में टक्कर लगने के बाद शुभम और दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर शुभम और उसका साथी उज्ज्वल बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.