जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या दूर करने के लिए दोनों मुख्य प्रवेश मार्गों पर पार्किंग बनेगी। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे फ्लाईओवर और स्टेशन रोड स्थित कुंवर सिंह चौक के पास खाली भूमि को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के पास पानी टंकी परिसर को पहले से ही पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया गया है। तीनों पार्किंग स्थल शुरू होने के बाद जुगसलाई बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए दुकानदारों, स्थानीय लोगों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों का सहयोग भी जरूरी होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: असर: जुगसलाई में जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, प्रवेश मार्गों पर बनेगी पार्किंगजु...