Jamshedpur News: जुगसलाई में जर्जर पानी टंकी को तोड़ेगी नगर परिषद
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: जुगसलाई एमई स्कूल स्थित जर्जर पानी टंकी को नगर परिषद जल्द तोड़ेगी। पेयजल स्वच्छता विभाग और नगर परिषद के जेई ने पहले इसका सर्वे किया था। वार्ड पार्षद अनील मोदी ने जर्जर टंकी से खतरे की आशंका जताई थी। इसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने जल्द तोड़ने की जानकारी दी। राज्य मुख्यालय से जर्जर पानी टंकी को तोड़ने का आदेश मिल चुका है। एमई स्कूल परिसर का यह पानी टंकी करीब तीन वर्षों से बेकार पड़ा है। बीते दिनों टंकी का एक हिस्सा टूटकर गिरने से आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। टंकी क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न वार्डों में हजारों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.