जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: जुगसलाई पुलिस ने खरकई रेलवे ब्रिज के पास छापेमारी कर गोली और चापड़ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शेर मोहम्मद जुगसलाई ग्वाला पट्टी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर शेर मोहम्मद को पकड़ लिया जबकि साथी मो राजा मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...