जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना के समीप सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो अपने निर्धारित मार्ग से बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के कटिंग की ओर मुड़ा। अचानक सामने आने से दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट भी कर दी। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ऑटो चालक और बच्चों को थाने ले गई, जहां सभी से घटना की जानकारी ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...