जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के छपरिया मोहल्ला में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार, आरपी पटेल उच्च विद्यालय रोड निवासी अनुभव सिंह की शिकायत पर भृगुनाथ तिवारी, बृज किशोर तिवारी, सीमा तिवारी और रवि तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान घटनास्थल का सत्यापन, दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई में पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप पुलिस का कहना है क...