Jamshedpur News: जुगसलाई बवाल में नामजद आरोपियों की भूमिका खंगाल रही पुलिस
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई में शुक्रवार देर रात हुए बवाल के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस 17 नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, घटना के दौरान मौके पर मौजूद 150 से 200 अज्ञात लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बवाल के दौरान भीड़ को किसने उकसाया और मारपीट व हंगामे में कौन-कौन शामिल था। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा लोगों द्वारा बनाए गए मोबाइल वीडियो को भी जांच का आधार बनाया जा रहा है।घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस यह पता लगाएगी कि भीड़ कैसे जुटी और स्थिति बिगड़ने के बाद लाठीचार्ज व फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई।प्राथमिकी के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.