जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई जलापूर्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 22 लाख रुपये के मैकेनिकल उपकरणों की आपूर्ति को लेकर अनियमितता के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद गठित संयुक्त जांच टीम बुधवार को जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची। टीम में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान और भवन निर्माण विभाग के अधिकारी दीपक सहाय शामिल थे।जुगसलाई के अधिवक्ता अमर कुमार तिवारी ने करीब एक वर्ष पहले पेयजल मंत्री और उपायुक्त से इस संबंध में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि योजना के तहत लगाए जाने वाले कई उपकरण प्लांट में मौजूद नहीं हैं। साथ ही, कुछ उपकरणों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर भी सवाल उठाए गए हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार, तांबे की अर्थिंग के स्थान पर लोहे की...