Jamshedpur News: जुगसलाई गुरुद्वारा में मेधावी छात्रों व युवा प्रतिभाओं का सम्मान
जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने सिख समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और रोजगार पाने वाले युवाओं को सम्मानित किया। आईसीएसई, सीबीएसई व जेएसी बोर्ड में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व विभिन्न संस्थानों में नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को उनकी उपलब्धियों पर पुरस्कृत किया गया।अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह व सचिव कमलजीत सिंह ने युवाओं को मेहनत व अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में नरेंद्रपाल सिंह, हरदीप सिंह, सतबीर सिंह, सुखविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने अभिभावकों व शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.