Jamshedpur News: जुगसलाई गुरुद्वारा में तीन दिवसीय गुरमत समागम 5 से
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री गुरु राम दास जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित तीन दिवसीय गुरमत समागम 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहेब, स्टेशन रोड, जुगसलाई में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड जुगसलाई, महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल एवं स्त्री सत्संग सभा के संयुक्त तत्वावधान में होगा। समागम में श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह जी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। वहीं प्रसिद्ध कथावाचक भाई सरबजीत सिंह जी ढुंडा गुरमत विचार एवं कथा के माध्यम से श्री गुरु राम दास जी की शिक्षाओं से संगत को अवगत कराएंगे।आयोजकों ने बताया कि इस समागम का मुख्य उद्देश्य संगत को गुरबाणी, कीर्तन एवं गुरमत विचारों से जोड़ना तथा श्री गुरु राम दास जी के पावन जीवन एवं शिक्षाओं को जन-जन तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.