जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से कचरा का अंबार खत्म नहीं हो रहा है। जुगसलाई बागबेड़ा रोड स्थित तेजाब नाला के पास कचरे का ढेर तीन दिनों से पड़ा है। स्थानीय लोग बार-बार नगर परिषद से कचरे की समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं। जुगसलाई वार्ड पार्षद चेतावनी दे चुके हैं लेकिन नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारियों का ध्यान सफाई की ओर नहीं है। नगर परिषद की लापरवाही से कोल्हान के सबसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र जुगसलाई की छवि पूरे शहर में बिगड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...