जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित मल्लिक प्लाई सेंटर में रविवार देर रात चोर छत के रास्ते घुसे और करीब दो लाख रुपये नकद, लैपटॉप व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इनमें एक का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के आने और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने पहली मंजिल पर लगे ग्रिल का ताला टूटा देखा। इसके बाद दुकान के कांच के गेट को भी क्षतिग्रस्त पाया। अंदर जाकर जांच करने पर सामान अस्त-व्यस्त ...