Jamshedpur News: जुगसलाई और हाता में मिठाई दुकानों की जांच, रंगों के कम इस्तेमाल का निर्देश
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- मिठाई दुकानों में जांच अभियान Jamshedpur News: दिवाली से पहले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुगसलाई और हाता की मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिठाइयों में मिलावट और इस्तेमाल किए जा रहे रंगों की गुणवत्ता की मौके पर ही जांच की गई। जांच में कहीं गड़बड़ी नहीं मिली। हालांकि, दुकानदारों को मिठाइयों में रंगों का कम से कम इस्तेमाल करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को हाता की कई मिठाई दुकानों में पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि दुकानों में गुलाबी समेत अन्य रंगों की मिठाइयां मिलीं। जांच में रंगों की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके बावजूद दुकान संचालकों को मिठाइयों में रंगों का कम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.