जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान भी नदी किनारे मोबाइल चोर और पॉकेटमार सक्रिय थे। इससे उत्तर वाहिनी खरकाई नदी के जुगसलाई शिव महाकालेश्वर घाट और बागबेड़ा बडौदा घाट से कई लोगों की मोबाइल और जेब से पर्स गायब होने की सूचना है। दोनों घाटों पर छठ के पहले अर्ध्य रविवार और सोमवार सुबह की अर्ध्य के दौरान लाउडस्पीकर से हो रही उद्घोषणा से यह स्पष्ट हुआ है। कई लोगों ने घाट किनारे की सहायता केंद्र में यह सूचना देकर किसी को मिलने पर मोबाइल व पर्स मिलने पर लौटने का भी आग्रह किया है। जुगसलाई शिव महाकालेश्वर घाट के पप्पू सिंह ने कहा कि सेवा में जुटे सदस्य प्रयास कर रहे हैं कि सभी सामान मिल जाए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छठ घाटों की साजसज्जा और सुविधाओं से प्रसन्न दिखे श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...