Jamshedpur News: जुगसलाई: गाली-गलौज व धमकी में तीन नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र में नाजायज मजमा बनाकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 19 सितंबर को दिकृत अग्रवाल ने जुगसलाई थाना में टंकित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना कांड संख्या 76/2026, दिनांक 19 सितंबर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में अयान खान, फरहान खान और कौशर को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर नाजायज मजमा बनाकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह भी पढ़ें- झारखंड गणेश पूजा के विसर्जन में बवाल; दो पक्षों में जमकर मारपीट; तीन घायल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.