Jamshedpur News: जुआ खेलने में गिरफ्तार 15 आरोपियों को मिली कोर्ट से जमानत
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिरसानगर के प्रकाशनगर में जुआ खेलने के दौरान गिरफ्तार 15 आरोपियों की जमानत अर्जी मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्पणा कुमारी की अदालत से मंजूर हो गई। अदलत में आरोपियों के अधिवक्ता गौरव पाठक एवं अधिवक्ता संजय सिंह ने पक्ष रखा। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 25 अक्तूबर की रात प्रकाशनगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में 15 लोगों को पकड़ा था। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 7 लाख 67 हजार चार सौ रुपये नगद, 16 मोबाइल व ताश पत्ता बरामद की थी। आरोपियों में प्रवीण कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, हरिलाल गुप्ता, अफताब आलम, प्रीतपाल सिंह, विमलेश सिंह, राजेश कुमार, राजा मंडल, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, रवि कुमार गुप्ता, मिथुन कुमार, आकाश मुंडा, रामप्रकाश शर्मा और निरंजन श्रीवास्तव शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.