Jamshedpur News: जुआ अड्डा चलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, संचालकों का पता लगा रही टीम
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिरसानगर के प्रकाश नगर स्थित नारायणी कॉम्प्लेक्स के एक मकान में जुआ अड्डा पकड़े जाने के बाद पुलिस संचालकों की तलाश में जुट गई है। पुलिस जुआ संचालन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। रविवार देर रात सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मौके से 7.65 लाख रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए गए थे।पुलिस के अनुसार, प्रीतपाल सिंह के मकान में पिछले दो-तीन माह से जुआ अड्डा चल रहा था। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही को लेकर शिकायत की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। हालांकि, मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ।गिरफ्तार आरोपियों में अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.