जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: बुजुर्गों के लिए बनी जीवन ज्योति संस्था की ओर से साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार की सुबह 6:30 से डिमना रोड में शंकोशाई रोड नंबर 5 के पास किया जाएगा। शिविर सुबह 8:30 तक चलेगा।संस्थापक महासचिव मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंच कर शिविर को सफल बनाने मे सहयोग करें। यह शिविर प्रत्येक रविवार को इसी समय पर आयोजित किये जाते है, जहां ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल एवं वजन की जांच की जाती है। बुजुर्गों के लिए यह शिविर निःशुल्क आयोजित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...