Jamshedpur News: जिले में 11517 लोगों की जांच, 71 मलेरिया मरीज मिले
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: जिले में मलेरिया के मामलों में पहले से काफी कमी आई है। गंभीर मरीजों के मिलने की संख्या भी कम हो गई है, लेकिन पोटका में अब भी मरीजों की संख्या अन्य सभी प्रखंडों से अधिक है। शुक्रवार को कुल 11517 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 71 मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले। इसमें सर्वाधिक 3419 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले। इसके अलावा घाटशिला में 14 मरीज मिले। डुमरिया और मुसाबनी में 9-9 मरीज मिले। धालभूमगढ़ और पटमदा में दो-दो और सदर अस्पताल में कुल चार मरीज मिले। इसके अलावा अन्य स्थानों पर जांच में एक भी मरीज नहीं मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.