Jamshedpur News: जिले में 11184 लोगों की जांच में 69 मलेरिया पीड़ित मिले
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: जिले में रविवार को 11184 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें कुल 69 नए मरीज मिले। इनमें सर्वाधिक पोटका में 33 मरीज मिले। घाटशिला में 13, मुसाबनी में 12, डुमरिया में 6, पटमदा में 4 और धालभूमगढ़ में 1 मरीज मिले। पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सर्विलांस, जांच एवं उपचार अभियान संचालित किया जा रहा है। 29 जून से 12 जुलाई 2026 तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), शहरी स्वास्थ्य केंद्रों एवं सदर अस्पताल के माध्यम से कुल 104459 मलेरिया जांच की गई। इस दौरान कुल 1895 मलेरिया के मरीज पाए गए, जिनमें 1491 पी. फाल्सीपेरम (पीएफ), 353 पी. विवैक्स (पीवी) तथा 51 मिश्रित संक्रमण के मामले शामिल हैं। जिले की कुल मलेरिया पॉजिटिविटी दर 1.96 प्रतिशत दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.