जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार से क्यूआर कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग प्रणाली लागू कर दी गई। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सीसीआर परिसर से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की।एसएसपी ने बताया कि जिले को 206 बीटों में विभाजित किया गया है, जिनमें 102 शहरी और 104 ग्रामीण बीट शामिल हैं। प्रत्येक बीट में एक बीट पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो नियमित गश्त, अपराध संबंधी सूचनाएं जुटाने, आम नागरिकों से संवाद और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाएंगे।नई प्रणाली के तहत प्रत्येक बीट के चिन्हित स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। बीट पदाधिकारी, पीसीआर और गश्ती वाहन इन कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे, जिससे गश्त का डिजिटल रिकॉर्ड तैया...