जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिले में सोमवार को मलेरिया जांच का दायरा बढ़ाया गया तो संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। सोमवार को जिलेभर में 13,310 लोगों की जांच की गई, जिसमें 95 मलेरिया संक्रमित मिले। इसके मुकाबले रविवार को 9,771 लोगों की जांच में 76 मरीज मिले थे। सोमवार को पोटका में सर्वाधिक 3,830 लोगों की जांच की गई, जिसमें 28 मरीज संक्रमित पाए गए। दूसरे स्थान पर पटमदा रहा, जहां केवल 569 जांच में ही 17 मरीज मिले। इसके अलावा डुमरिया में 2,159 जांच में 15 मरीज, मुसाबनी में 13, धालभूमगढ़ में 10, घाटशिला में सात, बहरागोड़ा में तीन तथा चाकुलिया और सदर अस्पताल में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई। पोटका के 30 गांवों में लगा शिविर यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जिले में 76 नए मरीज मिले, पोटका में सर्वाधिक 24 संक्रमितपोटका में शिवि...